भारत कालेधन को अब और बरदाश्त नहीं कर सकता : जेटली

नयी दिल्ली : बड़े नोटों को बंद करने के मुद्दे पर देशभर में छिड़ी बहस के बीच वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अपने फेसबुक पेज पर कवर फोटो बदल दी है जिसमें कहा गया है कि ‘भारत कालेधन को अब और बरदाश्त नहीं कर सकता है.’ जेटली की फोटो के साथ यह भी लिखा हुआ […]
नयी दिल्ली : बड़े नोटों को बंद करने के मुद्दे पर देशभर में छिड़ी बहस के बीच वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अपने फेसबुक पेज पर कवर फोटो बदल दी है जिसमें कहा गया है कि ‘भारत कालेधन को अब और बरदाश्त नहीं कर सकता है.’ जेटली की फोटो के साथ यह भी लिखा हुआ है कि ईमानदारी और नैतिक आचरण देश के विकास की आवश्यकता है. जेटली की कवर फोटो में लिखा है, ‘भारत कालेधन को अब और बरदाश्त नहीं कर सकता है. ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और नैतिक आचरण भारत के विकास की आवश्यकताएं हैं.’
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर को 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों के चलन पर पाबंदी की अप्रत्याशित घोषणा की थी. तब से विपक्ष इस फैसले का विरोध कर रहा है और इसे आम जनता के खिलाफ बता रहा है. सरकार का कहना है कि इस कठोर कदम से लोगों को थोड़े समय तक कुछ परेशानी अवश्य होगी लेकिन कालेधन, जाली नोट और आतंकवाद के वित्तपोषण की गंभीर समस्या को खत्म करने के लिए यह फैसला जरुरी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




