पुराने नोटों पर रोक से महंगाई पर अंकुश लगेगा, साफ-सुथरी अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा : पनगढिया

नयी दिल्ली : पुराने ऊंचे मूल्य के नोटों को बंद करने के फैसले का स्वागत करते हुए नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढिया ने आज कहा कि इन नोटों को हटाने से मुद्रास्फीति पर अंकुश लगेगा और इससे बैंकिंग चैनल से लेनदेन साफ-सुथरी अर्थव्यवस्था की ओर स्थानांतरित होगा. पनगढिया ने यहां मीडिया से परिचर्चा में […]
नयी दिल्ली : पुराने ऊंचे मूल्य के नोटों को बंद करने के फैसले का स्वागत करते हुए नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढिया ने आज कहा कि इन नोटों को हटाने से मुद्रास्फीति पर अंकुश लगेगा और इससे बैंकिंग चैनल से लेनदेन साफ-सुथरी अर्थव्यवस्था की ओर स्थानांतरित होगा. पनगढिया ने यहां मीडिया से परिचर्चा में कहा कि कालेधन को हटाना एक काफी सकारात्मक कदम है. ऐसे में लेनदेन बैंकिंग प्रणाली के जरिये साफ-सुथरी अर्थव्यवस्था की ओर बढेगा. आर्थिक संपादकों के सम्मेलन में पनगढिया ने कहा कि अभी तक जो बचत करेंसी नोटों के रूप में रखी हुई थी वह अब बैंकों में जमा हो जाएगी.
हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कालेधन को चलन से हटाने से मुद्रा की आपूर्ति पर कुछ असर होगा. उन्होंने कहा कि धन की आपूर्ति कम होगी क्योंकि जो काली मुद्रा अभी चलन में है, वह बाहर निकल जाएगी. पनगढिया ने कहा, ‘‘कालाधन प्रणाली से बाहर निकलने पर मुद्रा की आपूर्ति कुछ हद तक कम होगी. रिजर्व बैंक द्वारा किसी मुक्त बाजार परिचालन के अभाव में मुद्रास्फीति की दर घटेगी.’ एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के पूर्व मुख्य अर्थशास्त्री ने कहा कि इस बात की काफी संभावना है कि रिजर्व बैंक कुछ मुक्त बाजार परिचालन करे, जिससे आंशिक रूप से मुद्रा की आपूर्ति को बदला जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




