एसबीआई की दीर्घावधि के बांडों से 5,000 करोड रुपये जुटाने की योजना

नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र का भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने घरेलू और विदेशी बाजारों में दीर्घावधि के बांड जारी कर 5,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनायी है. बैंक इस राशि का इस्तेमाल बुनियादी ढांचा तथा सस्ते मकान क्षेत्र को वित्तपोषण के लिए करेगा. शेयर बाजारों को भेजी सूचना में एसबीआई ने कहा कि […]
नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र का भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने घरेलू और विदेशी बाजारों में दीर्घावधि के बांड जारी कर 5,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनायी है. बैंक इस राशि का इस्तेमाल बुनियादी ढांचा तथा सस्ते मकान क्षेत्र को वित्तपोषण के लिए करेगा. शेयर बाजारों को भेजी सूचना में एसबीआई ने कहा कि बैंक के केंद्रीय बोर्ड की कार्यकारी समिति की बैठक 10 नवंबर को होगी, जिसमें घरेलू और विदेशी बाजारों में 5,000 करोड़ रुपये के दीर्घावधि के बांड जारी करने पर विचार किया जाएगा.’
बंबई शेयर बाजार में एसबीआई का शेयर 0.28 प्रतिशत के नुकसान से 252 रुपये पर चल रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




