ePaper

त्‍योहारी सीजन से अक्तूबर में घरेलू बाजार में कारों की जोरदार बिक्री

Updated at : 01 Nov 2016 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
त्‍योहारी सीजन से अक्तूबर में घरेलू बाजार में कारों की जोरदार बिक्री

नयी दिल्ली : त्यौहारी मौसम की खरीद के चलते अक्तूबर में कारों की धुंआधार बिक्री हुई है. टाटा मोटर्स, हुंदै और अन्य कंपनियों की घरेलू बिक्री में माह के दौरान जबरदस्त इजाफा हुआ है. घरेलू बाजार में बिक्री संख्या की दृष्टि से पहले स्थान की कंपनी मारुति सुजुकी की अक्तूबर में कुल मिलाकर बिक्री में […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : त्यौहारी मौसम की खरीद के चलते अक्तूबर में कारों की धुंआधार बिक्री हुई है. टाटा मोटर्स, हुंदै और अन्य कंपनियों की घरेलू बिक्री में माह के दौरान जबरदस्त इजाफा हुआ है. घरेलू बाजार में बिक्री संख्या की दृष्टि से पहले स्थान की कंपनी मारुति सुजुकी की अक्तूबर में कुल मिलाकर बिक्री में भले ही हल्की कमी आयी हो लेकिन घरेलू बाजार में उसकी बिक्री में 2.2 प्रतिशत वृद्धि देखी गयी. कंपनी ने इस वर्ष अक्तूबर में देश में 123764 वाहन बेचे जबकि पिछले साल इसी माह में उसकी घरेलू बिक्री 121063 वाहन थी.

मारुति की प्रतिद्वंदी कंपनी हुंदै की घरेलू बिक्री अक्तूबर के दौरान 6.4 प्रतिशत बढकर 50016 वाहन रही जबकि पिछले साल इस माह में उसने 47015 वाहन बेचे थे. विवादों में चल रहे टाटा समूह की टाटा मोटर्स ने भी इस दौरान चार साल का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया. उसके यात्री वाहनों की बिक्री में अक्तूबर में 28 प्रतिशत वृद्धि हुई और 16311 वाहनों की बिक्री की जबकि पिछले साल इसी अवधि में उसने 12747 वाहनों की बिक्री की थी.

निसान मोटर्स की बिक्री में भी अक्तूबर में 88.17 प्रतिशत बढ़ी और घरेलू बाजार में 6108 वाहनों की बिक्री की जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 3246 वाहनों का था. इसी फॉक्सवैगन की बिक्री में 70.01 प्रतिशत की वृद्धि हुई और उसने 5534 वाहन बेचे जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 3255 वाहन का था.

हालांकि बिक्री में वृद्धि के इस दौर में भी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स की बिक्री में 6.06 प्रतिशत की गिरावट देखी गई और उसने 11651 वाहनों की बिक्री की. दुपहिया वाहन श्रेणी में रॉयल एनफील्ड की घरेलू बिक्री में 32 प्रतिशत इजाफा हुआ और अक्तूबर में उसने 58379 वाहन बेचे जबकि पिछले साल इसी माह में यह आंकड़ा 44138 वाहन का था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola