ePaper

दिवाली कारोबार में सोना गिरा, चांदी स्थिर

Updated at : 30 Oct 2016 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
दिवाली कारोबार में सोना गिरा, चांदी स्थिर

नयी दिल्ली : दिवाली के दिन मुहूर्त कारोबार में आज सर्राफा बाजार में सोने के दाम 100 रुपये गिरकर 30650 रुपये प्रति दस ग्राम रहे. हालांकि चांदी के दाम 43000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर बने रहे. व्यापारियों ने सोने के दाम में गिरावट की वजह आभूषण विक्रेताओं द्वारा कारोबारी गतिविधियां बंद रहना बताई. वहीं […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिवाली के दिन मुहूर्त कारोबार में आज सर्राफा बाजार में सोने के दाम 100 रुपये गिरकर 30650 रुपये प्रति दस ग्राम रहे. हालांकि चांदी के दाम 43000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर बने रहे. व्यापारियों ने सोने के दाम में गिरावट की वजह आभूषण विक्रेताओं द्वारा कारोबारी गतिविधियां बंद रहना बताई. वहीं चांदी के दामों में स्थिरता औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से मांग बने रहने के चलते बनी रही.

हालांकि हिंदू संवत वर्ष 2073 के शुरु होने और दिवाली के शुभ अवसर पर कारोबारियों ने सोने की सांकेतिक खरीदारी की. राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के दामों में 100 रुपये की कमी आई और यह क्रमश: 30650 रुपये और 30500 रुपये प्रति दस ग्राम रहे। कल सोने के दामों में 160 रुपये की वृद्धि हुई थी.
हालांकि सोने की आठ ग्राम की प्रत्येक गिन्नी के दाम 24500 रुपये पर स्थिर रहे. इसी प्रकार चांदी भाव 43000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर बने रहे। चांदी के सौ सिक्कों के दाम थोक में 74000 रुपये और खुदरा में 75000 रुपये पर बने रहे. ?
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola