दिवाली की मांग से सोना, चांदी की चमक बढ़ी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Oct 2016 6:27 PM
नयीदिल्ली : मजबूत वैश्विकरुख के साथ-साथदिवाली के मौके पर त्यौहारी मांग को पूरा करने के लिए आभूषण विक्रेताओं की लिवाली बढने से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने का भाव 160 रुपये बढकर 30,750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. सोने की ही तरह औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठाव बढने से चांदी भी […]
नयीदिल्ली : मजबूत वैश्विकरुख के साथ-साथदिवाली के मौके पर त्यौहारी मांग को पूरा करने के लिए आभूषण विक्रेताओं की लिवाली बढने से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने का भाव 160 रुपये बढकर 30,750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया.
सोने की ही तरह औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठाव बढने से चांदी भी 300 रुपये की तेजी के साथ फिर से 43,000 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गयी. बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू हाजिर बाजार में दीवाली मांग को पूरा करने के लिए आभूषण विक्रेताओं की लिवाली बढने से मुख्यत: बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी आयी.
इसके अलावा विदेशी बाजारों में भी सोने का भाव तेजी के साथ तीन सप्ताह के उच्च स्तर पर जा पहुंचा. इससे भी यहां कारोबारी धारणा पर अनुकूल असर हुआ. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में कल के कारोबार में सोने का भाव 0.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,274.70 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.77 प्रतिशत बढकर 17.73 डॉलर प्रति औंस हो गया.
राष्ट्रीय राजधानी में सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता की कीमत 160-160 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 30, 750 रुपये और 30, 600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई. विगत दो दिनों के कारोबार में इस बहुमूल्य धातु की कीमत में 125 रुपये की गिरावटआयी है.
हालांकि, छिटपुट सौदों में गिन्नी का भाव 24,500 रुपये प्रति 8 ग्राम पर स्थिरता का रुख दर्शाते बंद हुआ. सोने की ही तरह चांदी तैयार की कीमत भी 300 रुपये की तेजी के साथ 43,000 रुपये प्रति किग्रा और साप्ताहिक डिलीवरी 370 रुपये की तेजी के साथ 42,540 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई.
चांदी सिक्का लिवाल 74,000 रुपये और बिकवाल 75,000 रुपये प्रतिसैकड़ा पर स्थिरता का रुख दर्शाते बंद हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










