सरकार ने मौद्रिक नीति समिति के तीन सदस्यों को नियुक्त किया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Sep 2016 3:11 PM
नयी दिल्ली : सरकार ने भारतीय सांख्यिकी संस्थान के प्रोफेसर चेतन घाटे, दिल्ली स्कूल आफ इकोनामिक्स की निदेशक पमी दुआ तथा आईआईएम-अहमदाबाद के रवीन्द्र एच ढोलकिया को नीतिगत दर निर्धारण के लिये गठित मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) का सदस्य बनाया है. नीतिगत दर निर्धारित का जिम्मा संभालने वाली समिति में छह सदस्य होंगे. इसमें सरकार […]
नयी दिल्ली : सरकार ने भारतीय सांख्यिकी संस्थान के प्रोफेसर चेतन घाटे, दिल्ली स्कूल आफ इकोनामिक्स की निदेशक पमी दुआ तथा आईआईएम-अहमदाबाद के रवीन्द्र एच ढोलकिया को नीतिगत दर निर्धारण के लिये गठित मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) का सदस्य बनाया है. नीतिगत दर निर्धारित का जिम्मा संभालने वाली समिति में छह सदस्य होंगे. इसमें सरकार तथा रिजर्व बैंक दोनों तीन-तीन सदस्यों को नामित करेंगे.
एक सरकारी नोटिस के अनुसार मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने एमपीसी के सदस्य के रूप में तीन प्रख्यात विशेषज्ञों को नियुक्त किये जाने को मंजूरी दे दी है. रिजर्व बैंक द्वारा नामित सदस्यों में गवर्नर, डिप्टी गवर्नर तथा केंद्रीय बैंक के एक और सदस्य होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










