पेट्रोल एक रुपये और डीजल दो रुपये प्रति लीटर सस्ता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Aug 2016 11:36 PM
नयी दिल्ली : पेट्रोल की कीमत में एक रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम में दो रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई. यह दरें गत जुलाई से की गई चौथी कटौती है. इंडियन आयल कार्पोरेशन (आईओसी) ने कहा कि मध्यरात्रि से पेट्रोल की कीमत दिल्ली में 60.09 रुपये प्रति लीटर होगी जो वर्तमान […]
नयी दिल्ली : पेट्रोल की कीमत में एक रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम में दो रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई. यह दरें गत जुलाई से की गई चौथी कटौती है. इंडियन आयल कार्पोरेशन (आईओसी) ने कहा कि मध्यरात्रि से पेट्रोल की कीमत दिल्ली में 60.09 रुपये प्रति लीटर होगी जो वर्तमान में 61.09 रुपये प्रति लीटर है. डीजल की कीमत 50.27 रुपये प्रति लीटर होगी जो वर्तमान में 52.27 रुपये प्रति लीटर है.
कीमतों में पिछली बार कटौती एक अगस्त को पेट्रोल में 1.42 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.01 रुपये प्रति लीटर की गई थी. आईओसी ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की वर्तमान अंतरराष्ट्रीय उत्पाद कीमत तथा रुपये…डालर की वर्तमान विनिमय दर के मद्देनजर इसकी विक्रय कीमत कम करने की जरुरत थी. अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में कीमतों में बदलाव और रुपये…डालर विनिमय दर पर नजदीकी नजर रखी जाएगी तथा बाजार के बदलते रुझान भविष्य की कीमतों में प्रतिबिंबित होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










