20,000 रुपये तक महंगी हुई मारुति की कारें

Published at :01 Aug 2016 4:39 PM (IST)
विज्ञापन
20,000 रुपये तक महंगी हुई मारुति की कारें

नयी दिल्ली : वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने कई मॉडल की कीमतें बढ़ा दी है. कीमतें 15,00 से 20,000 रुपये तक बढ़ायी गयी है. कंपनी के अनुसार मारुति सुजुकी की व्रेजा के विभिन्न मॉडल के दाम 20,000 तक बढ़ाये गये है. बढ़ी हुई कीमतें आज से ही लागू हो जायेगी. मारुति की एक अन्य […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने कई मॉडल की कीमतें बढ़ा दी है. कीमतें 15,00 से 20,000 रुपये तक बढ़ायी गयी है. कंपनी के अनुसार मारुति सुजुकी की व्रेजा के विभिन्न मॉडल के दाम 20,000 तक बढ़ाये गये है. बढ़ी हुई कीमतें आज से ही लागू हो जायेगी. मारुति की एक अन्य मॉडल बलेनो की कीमत 10,000 तक बढ़ायी गयी है.

मारुति की बिक्री जुलाई में 13 प्रतिशत बढ़ी
देश की सबसे बडी कार निर्माता मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) की कुल बिक्री जुलाई में 12.7 प्रतिशत बढकर 1,37,116 इकाई रही जो पिछले साल की इसी अवधि में 1,21,712 इकाई थी.समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की घरेलू बाजार में बिक्री 13.9 प्रतिशत बढकर रिकार्ड 1,25,778 इकाई रही जो जुलाई 2015 में 1,10,405 इकाई थी.
एमएसआई ने एक बयान में कहा कि आल्टो और वैगन आर समेत मिनी खंड की कारों की बिक्री 7.2 प्रतिशत घटकर 35,051 इकाई रही जो पिछले साल के इसी महीने में 37,752 इकाई थी.जुलाई 2016 के दौरान स्विफ्ट, एस्टिलो, रिज, डिजायर और बलेनो समेत काम्पैक्ट खंड में बिक्री 4.1 प्रतिशत बढकर 50,362 इकाई हो गई जो पिछले साल के इसी महीने में 48,381 इकाई थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola