जीएसटी पारित होने के बीच सेंसेक्स 93 अंक चढ़कर बंद
Updated at : 22 Jul 2016 3:56 PM (IST)
विज्ञापन

कारोबार डेस्क सेंसेक्स 92 अंक बढ़कर 27,803 पर बंद हुआ है. वहीं निफ्टी भी 31 अंक चढ़कर 8,541 अंक पर बंद हुआ है. कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन बाजार में तेजी की वजह कई कंपनियों के तिमाही नतीजे है. निफ्टी टॉप परफार्मर में टाटा डीवीआर , टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड , जी इंटरटेनमेंट की शेयर […]
विज्ञापन
कारोबार डेस्क
सेंसेक्स 92 अंक बढ़कर 27,803 पर बंद हुआ है. वहीं निफ्टी भी 31 अंक चढ़कर 8,541 अंक पर बंद हुआ है. कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन बाजार में तेजी की वजह कई कंपनियों के तिमाही नतीजे है. निफ्टी टॉप परफार्मर में टाटा डीवीआर , टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड , जी इंटरटेनमेंट की शेयर में सबसे तेजी देखी गयी है.
वहीं एसीसी , बजाज ऑटो , विप्रो के शेयर में सुस्ती देखी गयी है. टॉप 100 शेयरों में 0.55 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है.सेंसेक्स में सकारात्मक कार्पोरेट नतीजे के बीच 54 अंक की बढत मुंबई, 22 जुलाई :भाषा: बंबई शेयर बाजार के सूचकांक में आज के शुरआती कारोबार के दौरान 54 अंक की बढत दर्ज हुई. ऐसा आईटीसी लिमिटेड के उम्मीद से बेहतर वित्तीय नतीजे के मद्देनजर निवेशकों की ओर से लिवाली बढाने के मद्देनजर हुआ.
बाजार का दिन का हाल
सेंसेक्स में पिछले सत्र में 205.37 अंक की गिरावट दर्ज हुई थी जो आज 53.67 अंक या 0.19 प्रतिशत की बढत के साथ 27,764.19 पर पहुंच गया.इसी तरह एनएसई निफ्टी भी 15.30 अंक या 0.17 प्रतिशत चढ़कर 8,525.40 पर पहुंच गया.कारोबारियों ने कहा कि एफएमसीजी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी आईटीसी लिमिटेड द्वारा कल अप्रैल-जून की तिमाही में एकल मुनाफे में 10 प्रतिशत से अधिक की बढोतरी की घोषणा के बाद लिवाली की गतिविधि बढ़ी.
शुरुआती कारोबार में आईटीसी का शेयर 1.04 प्रतिशत चढकर 253.25 रुपये पर चल रहा था.उन्होंने कहा कि हालांकि अन्य एशियाई बाजारों में नरमी से घरेलू बाजार की तेजी पर लगाम लगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




