ePaper

लैटिन अमेरिकी देशों में करोडों लोग गरीबी की गिरफ्त में आ सकते हैं : संयुक्त राष्ट्र

Updated at : 15 Jun 2016 12:40 PM (IST)
विज्ञापन
लैटिन अमेरिकी देशों में करोडों लोग गरीबी की गिरफ्त में आ सकते हैं : संयुक्त राष्ट्र

पनामा सिटी : लैटिन अमेरिकी देशों में पिछले 15 साल में गरीबी से बाहर निकली आबादी में से एक तिहाई लोग इस क्षेत्र में आई मंदी के कारण फिर से इसकी चपेट में आ सकते हैं. यह बात संयुक्त राष्ट्र की एक रपट में कही गई. लैटिन अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) के […]

विज्ञापन

पनामा सिटी : लैटिन अमेरिकी देशों में पिछले 15 साल में गरीबी से बाहर निकली आबादी में से एक तिहाई लोग इस क्षेत्र में आई मंदी के कारण फिर से इसकी चपेट में आ सकते हैं. यह बात संयुक्त राष्ट्र की एक रपट में कही गई. लैटिन अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) के मुख्य अर्थशास्त्री और रपट के लेखक जॉर्ज ग्रे ने कहा, ‘हमारा अनुमान है कि आज करीब दो-तीन करोड लोग अपने-आपको ऐसी स्थिति में पाते हैं जो गरीबी की चपेट में आ सकते हैं.’

उन्होंने कल यहां मीडिया के सामने रपट जारी करने के मौके पर कहा, ‘इसका अर्थ यह है कि पिछले 15 साल में जो लोग गरीबी के दायरे से बाहर निकले उनमें से एक तिहाई लोग फिर से इसकी गिरफ्त में आ सकते हैं और यह बहुत बडा आंकडा है.’ ‘बहुआयामी प्रगति: आय से इतर संपन्नता’ रपट में गरीबी का स्तर चार डालर प्रति दिन से कम पर जीवन-यापन तय किया गया है.

रपट में कहा गया कि लैटिन अमेरिका में, हालांकि, 22 करोड लोग जो इस क्षेत्र की कुल आबादी के 38 प्रतिशत के बराबर हैं और आधिकारिक तौर पर गरीब नहीं हैं वे 10 डालर प्रति दिन से कम पर जीवन बसर कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola