ePaper

माल्या के खिलाफ चेक बाउंस मामले की सुनवाई की अगली तारीख पांच जुलाई

Updated at : 06 Jun 2016 12:49 PM (IST)
विज्ञापन
माल्या के खिलाफ चेक बाउंस मामले की सुनवाई की अगली तारीख पांच जुलाई

हैदराबाद : स्थानीय अदालत ने आज जीएमआर हैदराबाद इंटरनैशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के संकटग्रस्त उद्योगपति विजय माल्या और किंगफिशर एयरलाइन्स के खिलाफ दो चेक बाउंस मामलों संबंधी याचिका पर सुनवाई के लिए अगली तरीख पांच जुलाई तय की है. विशेष मजिस्ट्रेट अदालत का दो चेक बाउंस मामलों में दोषी पाए गए माल्या के लिए सजा की […]

विज्ञापन

हैदराबाद : स्थानीय अदालत ने आज जीएमआर हैदराबाद इंटरनैशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के संकटग्रस्त उद्योगपति विजय माल्या और किंगफिशर एयरलाइन्स के खिलाफ दो चेक बाउंस मामलों संबंधी याचिका पर सुनवाई के लिए अगली तरीख पांच जुलाई तय की है. विशेष मजिस्ट्रेट अदालत का दो चेक बाउंस मामलों में दोषी पाए गए माल्या के लिए सजा की मात्रा तय करने के संबंध में फैसला करना बाकी है.

अदालत ने 20 अप्रैल को माल्या और अन्य को 50-50 लाख रुपये के दो चेक बाउंस होने के मामले में दोषी करार दिया था. अदालत ने पुलिस को माल्या को अदालत में उपस्थित करने का निर्देश देते हुए वारंट जारी किया था। माल्या अदालत में मौजूद नहीं थे और वह देश छोडकर बाहर चले गए हैं.

मुंबई पुलिस ने इससे पहले अदालत को बताया था कि वारंट आरोपी के तय पते पर नहीं दिया जा सका क्योंकि इसे बैंक ने सील कर दिया है और इन परिसरों में किंगफिशर के अधिकारी-कर्मचारी नहीं है इसलिए वारंट वापस हो गए. इसके बाद न्यायाधीश एम कृष्ण राव ने आज इस मामले की सुनवाई की अगली तारीख पांच जुलाई तय कर दी और याचिकाकर्ता को निर्देश दिया कि वह नए वारंट जारी करने के लिए आरोपियों का सही पता दे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola