7th Pay Commission latest news today : केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार ने दिया फेस्टिवल एडवांस ऑफर, जल्दी करें आवेदन मिलेगा फायदा

7th Pay Commission latest news today : केंद्र सरकार (Central Government) अपने कर्मचारियों (employees )को होली से पहले डीए (DA) की अगली किस्त भले ही ना दे पायी हो, लेकिन उसने अपने कर्मचारियों को होली से पहले एक खुशखबरी दे दी है, जिससे कर्मचारियों की होली बेरंग नहीं होगी.
-
फेस्टिवल एडवांस आसान किस्तों में किया जायेगा वापस
-
एडवांस पर नहीं लगेगा कोई ब्याज
-
31 मार्च से पहले करना होगा आवेदन
7th Pay Commission latest news today : केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को होली से पहले डीए की अगली किस्त भले ही ना दे पायी हो, लेकिन उसने अपने कर्मचारियों को होली से पहले एक खुशखबरी दे दी है, जिससे कर्मचारियों की होली बेरंग नहीं होगी.
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने पहले यह घोषणा की थी कि केंद्रीय कर्मचारियों को दस हजार रुपये फेस्टिवल एडवांस के रूप में दिया जायेगा. अब सरकार ने होली से पहले कर्मचारियों को यह सुअवसर दे दिया है कि वे इस स्कीम का लाभ लें. इस स्कीम में कर्मचारियों को बिना ब्याज के यह एडवांस दिया जायेगा.
केंद्र सरकार के कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग में साढ़े चार हजार रुपया फेस्टिवल एडवांस में मिलता था, लेकिन इस बार सरकार ने कर्मचारियों को दस हजार रुपये देने की घोषणा कर दी है.
Also Read: Uttar Pradesh Panchayat Chunav के कारण यूपी बोर्ड की परीक्षा में होगी देरी, अब मई में होगा आयोजन
सरकार इस वर्ष केंद्रीय कर्मचारियों को जो फेस्टिवल एडवांस दे रही है, उसपर कोई ब्याज नहीं लगेगा. इस एडवांस की रकम को कर्मचारी 10 आसान किस्तों में चुका सकेंगे. राज्य सरकारें भी अपने कर्मचारियों को इस स्कीम का लाभ दे सकती हैं.
सरकार ने 2020 के जनवरी से कर्मचारियों को डीए की किस्त नहीं दी है. सरकार ने जून 2021 तक डीए पर रोक लगायी थी. लेकिन अब कर्मचारियों को निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वित्त राज्यमंत्री ने संसद में यह कहा है कि जुलाई महीने में कर्मचारियों को डीए की तीन किस्त एक साथ दी जायेगी. यानी होली के बाद जुलाई महीने में भी कर्मचारियों को बड़ा फायदा होने वाला है. केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को होली से पहले डीए की अगली किस्त मिलने तथा Latest News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.
Posted By : Rajneesh Anand
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




