भारत के ‘विलफुल डिफाल्टर’ विजय माल्या का नाम ब्रिटेन की मतदाता सूची में

लंदन : एक मीडिया रपट के अनुसार भारतीय शराब कारोबारी विजय माल्या का नाम ब्रिटेन की मतदाता सूची में है. यहां उनका मकान है और स्थायी पते में इसका जिक्र है. माल्या और उनकी बंद पडी कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस पर 9,400 करोड़ रुपये का कर्ज नहीं लौटाने का आरोप है और उनके खिलाफ भारत में […]
लंदन : एक मीडिया रपट के अनुसार भारतीय शराब कारोबारी विजय माल्या का नाम ब्रिटेन की मतदाता सूची में है. यहां उनका मकान है और स्थायी पते में इसका जिक्र है. माल्या और उनकी बंद पडी कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस पर 9,400 करोड़ रुपये का कर्ज नहीं लौटाने का आरोप है और उनके खिलाफ भारत में कानूनी कार्रवाई चल रही है. हालांकि 60 साल के माल्या ने इन आरोपों का खंडन किया है. वह फिलहाल तीन मंजिले महल में रह रहे हैं जिसे लेडीवाक के नाम से जाना जाता है. यह महल हर्टफोर्डशायर में तेविन गांव में है जो लंदन से महज एक घंटे की दूरी पर है.
माल्या के हवाले से अखबार ने कहा, ‘‘लेडीवाक का मालिकाना हक पूरी तरह वैध है.’ ब्रिटेन में विदेशी संपर्क वाली कंपनियों का उपयोग संपत्ति खरीदने में किया जा रहा है और ऐसे मामले जांच के घेरे में आये हैं. इससे सही मालिक या लाभार्थी का नाम सामने नहीं आ पाता और कभी-कभी कर चोरी के मकसद से छिपा रहता है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




