ePaper

माल्या को अमेरिकी ब्रियूरी कंपनी से मिला 1.7 करोड रुपये का वेतन पैकेज

Updated at : 17 Apr 2016 11:07 PM (IST)
विज्ञापन
माल्या को अमेरिकी ब्रियूरी कंपनी से मिला 1.7 करोड रुपये का वेतन पैकेज

लंदन/वशिंगटन: संकटग्रस्त शराब कारोबारी विजय माल्या को अपनी अमेरिकी ब्रियूरी कंपनी से पिछले साल 1.7 करोड रुपये से अधिक का वेतन पैकेज मिला. कंपनी फिलहाल धन के लिए संघर्ष कर रही है और माल्या को बैंकों ने चूककर्ता नोटिस जारी किया है. कैलिफोर्निया की कंपनी मेंडोसिनो ब्रियूइंग कंपनी इंक ने माल्या को 2015 में जो […]

विज्ञापन

लंदन/वशिंगटन: संकटग्रस्त शराब कारोबारी विजय माल्या को अपनी अमेरिकी ब्रियूरी कंपनी से पिछले साल 1.7 करोड रुपये से अधिक का वेतन पैकेज मिला. कंपनी फिलहाल धन के लिए संघर्ष कर रही है और माल्या को बैंकों ने चूककर्ता नोटिस जारी किया है.

कैलिफोर्निया की कंपनी मेंडोसिनो ब्रियूइंग कंपनी इंक ने माल्या को 2015 में जो कुल भुगतान किया उनमें से आधा उन्हें बीयर ब्रांड के प्रचार के लिए दिया गया था.माल्या कंपनी के निदेशक मंडल के चेयरमैन हैं जिसके पास विभिन्न देशों में किंगफिशर प्रीमियम लेजर बनाने और वितरण का लाइसेंस है. इसके अलावा कई तरह के क्राफ्ट बीयर ब्रांड का उत्पादन और बिक्री करती है.

माल्या के नेतृत्व वाले यूबी समूह की होल्डिंग कंपनी यूनाइटेड ब्रियूरीज होल्डिंग्स लिमिटेड :यूबीएचएल: अप्रत्यक्ष तौर पर मेंडोसिनो ब्रियूइंग कंपनी की बहुलांश हिस्सेदार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola