माल्या के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी करने की याचिका पर फैसला 18 अप्रैल तक सुरक्षित
Updated at : 16 Apr 2016 7:31 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : विजय माल्या के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी करने की याचिका पर सुनवाई करते हुए मुंबई की पीएमएलए कोर्ट ने 18 अप्रैल तक फैसला सुरक्षित रखा है. ईडी ने विजय माल्या को तीन बार नोटिस भेजा था. इसके बाद भी वो ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए, जिसके बाद इडी ने निर्णय लिया कि […]
विज्ञापन
मुंबई : विजय माल्या के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी करने की याचिका पर सुनवाई करते हुए मुंबई की पीएमएलए कोर्ट ने 18 अप्रैल तक फैसला सुरक्षित रखा है. ईडी ने विजय माल्या को तीन बार नोटिस भेजा था. इसके बाद भी वो ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए, जिसके बाद इडी ने निर्णय लिया कि वह अब और नोटिस नहीं भेजेगा.
विजय माल्या का पासपोर्ट सस्पेंड
बैंकों से कर्ज लेकर नहीं चुकाने का आरोप झेल रहे विजय माल्या पर विदेश मंत्रालय ने बड़ी कार्रवाई किया है. प्रवर्तन निदेशालय के आग्रह पर विजय माल्या का पासपोर्ट निलंबित कर दिया गया है. माल्या के खिलाफ इसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है. इसके बाद विजय माल्या दूसरे देश की यात्रा नहीं कर सकते हैं. उन्हें निलंबन वापसी के लिए भारत के विदेश मंत्रालय के समक्ष पेश होना होगा. ईडी ने विजय माल्या के खिलाफ गैर-जमानती वॉरन्ट जारी करने की मांग की थी.ईडी द्वारा विजय माल्या के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी करने की याचिका पर सुनवाई करते हुए मुंबई की पीएमएलए कोर्ट ने 18 अप्रैल तक फैसला सुरक्षित रखा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




