पीएम मोदी 5 अप्रैल को स्टैंड अप इंडिया योजना का शुभारंभ करेंगे
Updated at : 28 Mar 2016 6:38 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अप्रैल को स्टैंड अप इंडिया पहल का उद्घाटन करेंगे. इस योजना का मकसद अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति और महिला वर्ग के लोगों को सस्ता कर्ज देकर उनमें उद्यमशीलता और रोजगार सृजन को प्रोत्साहन देना है. प्रधानमंत्री नोएडा में आयोजित कार्यक्रम में इस योजना का शुभारंभ करेंगे. मोदी की […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अप्रैल को स्टैंड अप इंडिया पहल का उद्घाटन करेंगे. इस योजना का मकसद अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति और महिला वर्ग के लोगों को सस्ता कर्ज देकर उनमें उद्यमशीलता और रोजगार सृजन को प्रोत्साहन देना है.
प्रधानमंत्री नोएडा में आयोजित कार्यक्रम में इस योजना का शुभारंभ करेंगे. मोदी की अध्यक्षता में जनवरी में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में स्टैंड अप इंडिया योजना को मंजूरी दी गई थी. यह योजना अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा महिला उद्यमियों को सस्ता कर्ज उपलब्ध कराने के बारे में है. योजना का क्रियान्वयन 1.25 लाख बैंक शाखाओं के जरिये किया जाएगा.
इसमें बैंक सबसे आसान ब्याज दर पर ऋण देंगे. योजना के तहत निजी क्षेत्र सहित सभी बैंकों की शाखाएं कम से कम एक अनुसूचित जाति-जनजाति तथा एक महिला उद्यमी को 10 लाख रुपये से एक करोड़ रुपये तक का ऋण सुलभ करायेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




