विजय माल्या ने प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश होने के लिए मांगी मोहलत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Mar 2016 5:05 PM
नयी दिल्ली : कर्ज लेकर नहीं चुकाने का आरोप झेल रहे विजय माल्या ने प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश होने के लिए समय मांगी है. गौरतलब है कि कल 18 मार्च को ईडी के समक्ष विजय माल्याको पेश होना था.प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बैंक कर्ज के अन्य मामले में उनके खिलाफ मनी लांडरिंग का मामला […]
नयी दिल्ली : कर्ज लेकर नहीं चुकाने का आरोप झेल रहे विजय माल्या ने प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश होने के लिए समय मांगी है. गौरतलब है कि कल 18 मार्च को ईडी के समक्ष विजय माल्याको पेश होना था.प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बैंक कर्ज के अन्य मामले में उनके खिलाफ मनी लांडरिंग का मामला दर्ज किया था. प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय माल्या ने ईडी के समक्ष पेश होने के लिए अप्रैल तक का वक्त मांगा है.
यह मामला आईडीबीआई बैंक से लिये गये 900 करोड़ रुपये से अधिक के कर्ज के कथित तौर पर नहीं चुकाने के मामले से जुडा है. आधिकारिक सूत्रों ने कहा है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हाल में ही मनी लांड्रिंग रोधी कानून (पीएमएलए) के तहत आरोप तय किये हैं. यह आरोप केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा पिछले साल दर्ज प्राथमिकी के आधार पर तय किये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










