अमित शाह ने आम बजट को गरीबों का बजट बताया

Updated at : 29 Feb 2016 1:55 PM (IST)
विज्ञापन
अमित शाह ने आम बजट को गरीबों का बजट बताया

आम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह ने कहा कि सरकार का यह बजट देश का बजट है. कौशल विकास के लिए सरकार की ओर से किये गये प्रावधान से ग्रामीण लोगों और युवाओं को फायदा मिलेगा. इस ट्रेनिंग इंस्‍टीच्‍यूट खोलकर अगले साल तक 1 करोड़ से अधिक लोगों को कौशल विकास […]

विज्ञापन

आम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह ने कहा कि सरकार का यह बजट देश का बजट है. कौशल विकास के लिए सरकार की ओर से किये गये प्रावधान से ग्रामीण लोगों और युवाओं को फायदा मिलेगा. इस ट्रेनिंग इंस्‍टीच्‍यूट खोलकर अगले साल तक 1 करोड़ से अधिक लोगों को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जायेगा. इस बजट से गावों के विकास में 228 फीसदी की बढ़ोतरी होगी. मनरेगा के लिए सरकार ने 38000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है.

शाह ने कहा कि नये कर्मचारियों के लिए तीन साल तक ईपीएफ कटौती का पैसा सरकार देगी. इसमें करीब 1000 करोड़ रुपये का बोझ सरकार पर आयेगा. कृषि क्षेत्र के लिए इस बजट में बहुत ज्यादा फोकस किया गया है. मोदी सरकार ने लक्ष्‍य रखा है कि अगले पांच साल में सभी किसानों की आय दोगुनी की जायेगी. दालों की खरीद अभीतक कभी नहीं हुई. सरकार ने दामों की स्थिरता बढ़ाए रखने के लिए और किसानों को नुकसान से बचाने के लिए दालों की खरीद का फैसला किया है.

शाह ने कहा कि नयी-नयी सड़कों और हवाई अड्डों के कायाकल्प के लिए सरकार ने करोडो रुपये का प्रावधान किया है. महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन देने का फैसला किया गया है. अमित शाह ने कहा कि सरकार का पूरा बजट गरीबों को ध्‍यान में रखकर बनाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola