सेंसेक्स 60 अंक चढ़ा, निफ्टी 7210 पर बंद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Feb 2016 9:31 AM

विज्ञापन

मुंबई : भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 60 अंक चढ़कर 23,709 परबंदहुआ.जबकिनेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 19 अंक चढ़कर 7210 पर बंद हुआ. सेंसेक्स सुबह 57.93 अंकों की गिरावट के साथ 23591.29 […]

विज्ञापन

मुंबई : भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 60 अंक चढ़कर 23,709 परबंदहुआ.जबकिनेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 19 अंक चढ़कर 7210 पर बंद हुआ.

सेंसेक्स सुबह 57.93 अंकों की गिरावट के साथ 23591.29 पर खुला. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 39.30 अंकों की गिरावट के साथ 7152.45 पर खुला.

गुरुवारको सेंसेक्स जहां 267.35 अंकों की उछाल के साथ 23,649.22 पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी 83.30 अंकों की तेजी के साथ 7,191.75 पर बंद हुआ था. इससे पहले सेंसेक्स 308 अंकों की अधिक की तेजी के साथ 23,690.68 पर पहुंच गया था और एनएसई निफ्टी ने शुरुआती कारोबार के दौरान 7,200 का स्तर फिर प्राप्त कर लिया था. सेंसेक्स ने पिछले उतार-चढ़ाव वाले सत्र में 189.80 अंकों की बढ़त दर्ज की थी, जोगुरुवार के कारोबार में 308.81 अंक या 1.32 प्रतिशत चढ़कर 23,690.68 पर पहुंच गया. निफ्टी भी फिर से 7,200 का स्तर प्राप्त कर लिया और 97.15 अंक या 1.36 प्रतिशत चढ़कर 7,205.60 पर पहुंच गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola