मारुति का शुद्ध लाभ 27 प्रतिशत बढ़ा

Published at :28 Jan 2016 8:28 PM (IST)
विज्ञापन
मारुति का शुद्ध लाभ 27 प्रतिशत बढ़ा

नयी दिल्ली: देश की सबसे बडी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया का शुद्ध लाभ दिसंबर 2015 में समाप्त तीसरी तिमाही में 27.1 प्रतिशत बढकर 1,091.3 करोड रुपये हो गया. कंपनी का कहना है कि मजबूत बिक्री तथा लागत में कटौती पहलों के चलते आलोच्य तिमाही में उसका मुनाफा बेहतर रहा. कंपनी ने पूर्व वर्ष की […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: देश की सबसे बडी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया का शुद्ध लाभ दिसंबर 2015 में समाप्त तीसरी तिमाही में 27.1 प्रतिशत बढकर 1,091.3 करोड रुपये हो गया. कंपनी का कहना है कि मजबूत बिक्री तथा लागत में कटौती पहलों के चलते आलोच्य तिमाही में उसका मुनाफा बेहतर रहा.

कंपनी ने पूर्व वर्ष की समान तिमाही में 802.2 करोड रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था.मारुति सुजुकी इंडिया ने एक बयान में कहा है,‘उंची बिक्री, सामग्री लागत में कटौती की पहलों तथा अनुकूल विनिमय दर ने आलोच्य तिमाही में मुनाफे में योगदान किया. ‘ कंपनी ने कहा है कि तीसरी तिमाही में कंपनी की शुद्ध बिक्री 20.4 प्रतिशत बढकर 14,767.7 करोड रुपये हो गई. आलोच्य तिमाही में कंपनी की वाहन बिक्री 15.5 प्रतिशत बढकर 3,74,182 वाहन रही.
वहीं 31 दिसंबर को समाप्त नौ महीनों के दौरान कंपनी ने 41.6 प्रतिशत बढोतरी के साथ 3437.8 करोड रुपये का मुनाफा कमाया। इस दौरान कंपनी की शुद्ध बिक्री 17.2 प्रतिशत बढकर 41,420.9 करोड रुपये रही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola