लोगों को निर्णय करने की आजादी हो : रतन टाटा

चेन्नई : ‘असहिष्णुता’ को लेकर बढती बहस के बीच उद्योगपति रतन टाटा ने आज कहा कि किसी को क्या करना है, उसका फैसला करने की आजादी उसे होनी चाहिए और लोग क्या करें या क्या न करें, यह बताने में सरकार की कोई भूमिका नहीं होनी चाहिए. इससे दुनिया में हमारे देश की छवि बेहतर […]
चेन्नई : ‘असहिष्णुता’ को लेकर बढती बहस के बीच उद्योगपति रतन टाटा ने आज कहा कि किसी को क्या करना है, उसका फैसला करने की आजादी उसे होनी चाहिए और लोग क्या करें या क्या न करें, यह बताने में सरकार की कोई भूमिका नहीं होनी चाहिए. इससे दुनिया में हमारे देश की छवि बेहतर होगी. टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘यदि भारत को अभी और भविष्य में चमकना है तो लोगों को निर्णय करने की आजादी होनी चाहिए. सरकार निगरानी कर सकती है, लेकिन वह यह नहीं बता सकती कि लोग क्या करें.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




