2016 में भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था होगी: संयुक्त राज्य रिपोर्ट

नयी दिल्ली: भारत वर्ष 2016 में 7.3 प्रतिशत की वृद्धि हासिल कर दुनिया की बडी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज वृद्धि दर्ज करने वाली अर्थव्यवस्था होगा. संयुक्त राष्ट्र की विश्व अर्थव्यवस्था रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है. इसमें कहा गया है कि 2016 में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7.3 प्रतिशत रहेगी और इससे अगले […]
नयी दिल्ली: भारत वर्ष 2016 में 7.3 प्रतिशत की वृद्धि हासिल कर दुनिया की बडी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज वृद्धि दर्ज करने वाली अर्थव्यवस्था होगा. संयुक्त राष्ट्र की विश्व अर्थव्यवस्था रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है. इसमें कहा गया है कि 2016 में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7.3 प्रतिशत रहेगी और इससे अगले साल यह और बढकर 7.5 प्रतिशत हो जाएगी. रिपोर्ट मेंकहा गया है कि दक्षिण एशिया के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में70 प्रतिशत से अधिक योगदान रखने वाली भारतीय अर्थव्यवस्था 2016 में 7.3 प्रतिशत की दर से बढेगी और 2017 में इसकी वृद्धि दर 7.5 प्रतिशत रहेगी. यह 2015 के 7.2 प्रतिशत से कुछ अधिक रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




