फोर्ड ने नयी एंडेवर पेश की, शुरुआती कीमत 24.75 लाख रुपये
Updated at : 20 Jan 2016 9:03 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई: फोर्ड इंडिया ने पूरी तरह से नया प्रीमियम एसयूवी एंडेवर आज पेश किया। इसे पहली बार घुटनों के लिए एयरबैग के साथ 2200 सीसी और 3200 सीसी इंजन क्षमता के दो संस्करण में पेश किया गया है.इन माडलों की कीमत 24.75 लाख रुपये से 27.7 लाख रुपये के बीच है और ये टोयोटा की […]
विज्ञापन
मुंबई: फोर्ड इंडिया ने पूरी तरह से नया प्रीमियम एसयूवी एंडेवर आज पेश किया। इसे पहली बार घुटनों के लिए एयरबैग के साथ 2200 सीसी और 3200 सीसी इंजन क्षमता के दो संस्करण में पेश किया गया है.इन माडलों की कीमत 24.75 लाख रुपये से 27.7 लाख रुपये के बीच है और ये टोयोटा की फार्च्यूनर से मुकाबला करेंगे.एंडेवर अमेरिकी कार कंपनी के सबसे सफल माडलों में से एक रहा है.
आगामी दिल्ली आटो एक्सपो में नए माडल पेश करने के संबंध में फोर्ड इंडिया के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक नाइजेल हैरिस ने कहा कि कंपनी इस आटो एक्सपो में एक नया माडल पेश करेगी. लेकिन उन्होंने इसका नाम बताने से इनकार किया. हालांकि बाजार में अटकलें हैं कि कंपनी आटो एक्सपो में मस्टंग पेश कर सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




