ePaper

TVS ने 200 सीसी की मोटरसाइकिल पेश की, कीमत 89,000 रुपये

Updated at : 20 Jan 2016 8:08 PM (IST)
विज्ञापन
TVS ने 200 सीसी की मोटरसाइकिल पेश की, कीमत 89,000 रुपये

चेन्नई: टीवीएस मोटर्स ने अपाचे आरटीआर 200 मोटरबाइक आज पेश की जिसकी दिल्ली शोरूम में शुरुआती कीमत 88,990 रपये है. महंगे खंड में अपनी बाजार स्थिति सुधारने के लिये कंपनी ने नई मोटरसाइकिल पेश की है. इस मौके पर टीवीएस ने विक्टर को नये रूप में पेश किया. संवाददाता सम्मेलन में टीवीएस मोटर कंपनी के […]

विज्ञापन

चेन्नई: टीवीएस मोटर्स ने अपाचे आरटीआर 200 मोटरबाइक आज पेश की जिसकी दिल्ली शोरूम में शुरुआती कीमत 88,990 रपये है. महंगे खंड में अपनी बाजार स्थिति सुधारने के लिये कंपनी ने नई मोटरसाइकिल पेश की है. इस मौके पर टीवीएस ने विक्टर को नये रूप में पेश किया.

संवाददाता सम्मेलन में टीवीएस मोटर कंपनी के चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन ने कहा कि कंपनी के लिये दो मोटरसाइकिल पेश करना महत्वपूर्ण है क्योंकि हमने दोपहिया उद्योग में अपनी हिस्सेदारी बढाने का लक्ष्य रखा है.” उन्होंने कहा, ‘‘मेरा इस साल मोटरसाइकिल खंड में बाजार हिस्सेदारी 3.0 प्रतिशत बढाकर 10 प्रतिशत करने का लक्ष्य है.” श्रीनिवासन ने कहा कि अपाचे 200 पेश करने के साथ प्रीमियम खंड में हम अपनी बाजार हिस्सेदारी मौजूदा 17 प्रतिशत से बढाकर 22 प्रतिशत करने की उम्मीद कर रहे हैं
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola