इन्फोसिस के निदेशक मंडल में शामिल हुई जयंत सिन्हा की पत्नी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jan 2016 9:21 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली: इन्फोसिस ने केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री जयंत सिन्हा की पत्नी पुनीता कुमार सिन्हा को अपने निदेशक मंडल में स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया है. इस फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना हुई है. नियामकीय सूचना में देश की दूसरी सबसे बडी साफ्टवेयर सेवा निर्यातक कंपनी ने कहा कि उसने डा. पुनीता कुमार सिन्हा […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: इन्फोसिस ने केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री जयंत सिन्हा की पत्नी पुनीता कुमार सिन्हा को अपने निदेशक मंडल में स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया है. इस फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना हुई है. नियामकीय सूचना में देश की दूसरी सबसे बडी साफ्टवेयर सेवा निर्यातक कंपनी ने कहा कि उसने डा. पुनीता कुमार सिन्हा को स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया। नियुक्ति 14 जनवरी, 2016 से प्रभावी मानी जाएगी.
पुनीता पैराडिग्म एडवाइजर्स की संस्थापक और प्रबंध निदेशक हैं. यह कंपनी एक स्वतंत्र निवेश परामर्श तथा प्रबंधन कंपनी है. वह वरिष्ठ सलाहकार तथा कई कंपनियों में बतौर स्वतंत्र निदेशक काम कर रही हैं.उनके पति केंद्र सरकार में वित्त राज्यमंत्री हैं.कंपनी की 2014-15 की सालाना रिपोर्ट के अनुसार एक इन्फोसिस के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक को एक करोड रुपये सालाना तथा अन्य पारितोषिक मिलेगा. बहरहाल, कंपनी के इस फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना की जा रही है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




