शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 190 अंक टूटा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंबई : पश्चिम एशिया में तनाव से एशियाई बाजारों में नरमी के रुख के बीच मुनाफा वसूली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 190 अंक टूटकर 26,000 से नीचे आ गया. इसके अलावा, डालर के मुकाबले रुपया 21 पैसे टूटकर 66.35 के स्तर पर आने और वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की […]
विज्ञापन
मुंबई : पश्चिम एशिया में तनाव से एशियाई बाजारों में नरमी के रुख के बीच मुनाफा वसूली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 190 अंक टूटकर 26,000 से नीचे आ गया. इसके अलावा, डालर के मुकाबले रुपया 21 पैसे टूटकर 66.35 के स्तर पर आने और वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आने से का भी असर शेयर बाजार पर पड़ा.
तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 190.25 अंक टूटकर 25,970.65 अंक पर आ गया. एनएसई निफ्टी भी 48.55 अंक की गिरावट के साथ 7,914.65 अंक पर आ गया. आयातकों के बीच डालर की मांग बढ़ने और वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच आज अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में डालर की तुलना में रुपया 21 पैसे नीचे 66.35 रपये पर खुला.
डीलरों ने कहा कि इसके अलावा, अन्य एशियाई मुद्राओं की तुलना में डालर में तेजी के रख और स्थानीय शेयर बाजारों के कमजोरी के साथ खुलने से भी रुपया की धारणा कमजोर हुई. शुक्रवार को रुपया एक पैसे मजबूत होकर 66.14 प्रति डालर पर बंद हुआ था
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










