रुपये की नये साल में शुरुआत नरमी से, 5 पैसा टूटा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंबई : रुपया आज 2016 के पहले कारोबारी दिन पांच पैसे टूटकर 66.20 पर आ गया. ऐसा बैंकों और आयातकों की ओर से लिवाली बढ़ने के मद्देनजर हुआ. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया पांच पैसे गिरकर करोबार कर रहा था जो पिछले सत्र में 66.15 पर बंद हुआ था. कारोबारियों ने कहा कि आयातकों […]
विज्ञापन
मुंबई : रुपया आज 2016 के पहले कारोबारी दिन पांच पैसे टूटकर 66.20 पर आ गया. ऐसा बैंकों और आयातकों की ओर से लिवाली बढ़ने के मद्देनजर हुआ. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया पांच पैसे गिरकर करोबार कर रहा था जो पिछले सत्र में 66.15 पर बंद हुआ था.
कारोबारियों ने कहा कि आयातकों की ओर से डाॅलर की मांग बढ़ने और घरेलू बाजार में नरमी से रुपये पर दबाव बना. इस बीच बंबई शेयर बाजार का सूचकांक शुरआती कारोबार में 51.29 अंक या 0.20 प्रतिशत गिरकर 26,066.25 पर आ गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










