एसबीआई ने टायर-2 बांड से जुटाए 4,000 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली : देश के सबसे बड़े बैंक, एसबीआई ने आज कहा कि उसने बेसल-3 मानदंडों के तहत निजी नियोजन के आधार पर टायर-2 बांड के जरिए 4,000 करोड़ रुपये जुटाये हैं. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने बंबई शेयर बाजार को बताया, ‘23 दिसंबर 2015 को निजी नियोजन के आधार पर टायर-2 बांड के जरिए […]
नयी दिल्ली : देश के सबसे बड़े बैंक, एसबीआई ने आज कहा कि उसने बेसल-3 मानदंडों के तहत निजी नियोजन के आधार पर टायर-2 बांड के जरिए 4,000 करोड़ रुपये जुटाये हैं. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने बंबई शेयर बाजार को बताया, ‘23 दिसंबर 2015 को निजी नियोजन के आधार पर टायर-2 बांड के जरिए 4,000 करोड़ रुपये जुटाये.’ एसबीआई ने हालांकि बांड के जरिए जुटायी गयी राशि के उपयोग के संबंध में कोई ब्योरा नहीं दिया. एसबीआई ने सोमवार को कहा है कि वह निजी नियोजन के जरिए टायर-टू बांड के जरिए 12,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना बना रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




