भारत में धीमे लेकिन निरंतर सुधार की उम्मीद : मार्गन

नयीदिल्ली : भारतीय अर्थव्यवस्था में धीमा लेकिन सतत सुधार की संभावना है.इसके साथ ही उम्मीद है चालू वित्त वर्ष में इसकी सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि दर 7.5 प्रतिशत रहेगी. यह बात आज मार्गन स्टैनले की रपट में कही गयी. वैश्विक वित्तीय सेवा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी, मार्गन स्टैनले के मुताबिक आर्थिक सुधार को रफ्तार पूंजी […]
नयीदिल्ली : भारतीय अर्थव्यवस्था में धीमा लेकिन सतत सुधार की संभावना है.इसके साथ ही उम्मीद है चालू वित्त वर्ष में इसकी सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि दर 7.5 प्रतिशत रहेगी. यह बात आज मार्गन स्टैनले की रपट में कही गयी. वैश्विक वित्तीय सेवा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी, मार्गन स्टैनले के मुताबिक आर्थिक सुधार को रफ्तार पूंजी व्यय :निजी के मुकाबले ज्यादा सार्वजनिक व्यय:, शहरी खपत और निर्यात के सामान्य स्तर पर आने से मिलेगी.
मार्गन स्टैनले ने एक शोध पत्र में कहा, हमें उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2015-16 में सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि :बाजार मूल्य पर नयी श्रृंखला के मुताबिक: बढ़कर 7.5 प्रतिशत हो जाएगी जो वित्त वर्ष 2016-17 में 8.1 प्रतिशत थी.रिपोट में कहा गया, मूल्य के आधार पर मुद्रास्फीति अगले दो साल में पांच प्रतिशत से नीचे रहेगी.
वैश्विक ब्रोकरेज कंपनी ने कहा, हमें वृद्धि की दिशा में थोड़ी धीमी तेजी की उम्मीद है क्योंकि वाह्य मांग, कृषि वृद्धि और ग्रामीण खपत से जुड़े असर संबंधी चिंता बरकरार है. मार्गन स्टैनले के मुताबिक सरकार की नीतिगत पहलें और आरबीआई की मौद्रिक नीति संबंधी पहल से वृहत आर्थिक स्थिरता में सुधार आया है. भारत वृहत समायोजन चरण से निर्णायक रुप से बाहर निकल रहा है और सुधार के चरण में प्रवेश कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




