ePaper

पी चिदम्बरम के बेटे के ठिकाने पर ईडी का छापा

Updated at : 16 Dec 2015 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
पी चिदम्बरम के बेटे के ठिकाने पर ईडी का छापा

नयी दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम के बेटे के ठिकाने पर छापा मारा. छापेमारी पर प्रतिक्रिया जताते हुए चिदम्बरम के बेटे कीर्ती चिदम्बरम ने मीडिया को बताया कि मेरा और मेरे परिवार के सदस्यों का जिन फर्मों का जिक्र किया गया है, उससे कुछ […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम के बेटे के ठिकाने पर छापा मारा. छापेमारी पर प्रतिक्रिया जताते हुए चिदम्बरम के बेटे कीर्ती चिदम्बरम ने मीडिया को बताया कि मेरा और मेरे परिवार के सदस्यों का जिन फर्मों का जिक्र किया गया है, उससे कुछ भी लेना-देना नहीं है. उन्होंने कहा कि ED टीम का मेरे ऑफिस आकर छापेमारी का कोई औचित्य नहीं बनता है.

गौरतलब है कि इससे पहले भी कीर्ती चिदम्बरम के कई ठिकानों पर छापा पड़ चुका है. एक दिसंबर को आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने कार्ति चिदंबरम के व्यावसायिक सहयोगियों के ‘‘कुछ स्थानों’ पर आज छापेमारी की थी. उस दौरान चिदंबरम ने कह था कि ‘‘मेरा परिवार और मैं सरकार द्वारा किए जाने वाले दुर्भावनापूर्ण हमलों का सामना करने के लिए एकदम तैयार हैं.’ वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा था कि ‘अगर सरकार मुझे निशाना बनाना चाहती है तो उन्हें सीधे -सीधे ऐसा करना चाहिए, मेरे पुत्र के दोस्तों को परेशान नहीं करना चाहिए, जो अपने काम धंधे कर रहे हैं और जिनका राजनीति से कुछ लेना देना नहीं है
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola