जनवरी से महंगी होंगी कारें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Dec 2015 6:56 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली: देश की सबसे बडी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया अपने सभी वाहनों के दाम जनवरी से 20,000 रुपये तक बढाएगी. कंपनी ने डालर की तुलना में रुपये के कमजोर होने तथा बढती लागत की भरपाई के लिए यह कदम उठाया है.इस तरह से मारुति सुजुकी इंडिया भी कीमतों में बढोतरी की घोषणा करने […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: देश की सबसे बडी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया अपने सभी वाहनों के दाम जनवरी से 20,000 रुपये तक बढाएगी. कंपनी ने डालर की तुलना में रुपये के कमजोर होने तथा बढती लागत की भरपाई के लिए यह कदम उठाया है.इस तरह से मारुति सुजुकी इंडिया भी कीमतों में बढोतरी की घोषणा करने वाली कंपनियों की सूची में शामिल हो गई है.
मारुति सुजुकी इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, ‘डालर की तुलना में रुपये के कमजोर होने से बढी लागत तथा प्रशासनिक व अन्य खर्च बढने के मद्देनजर कीमतों में बढोतरी जरुरी हो गई. ‘ फिलहाल कंपनी आल्टो-800 से लेकर एस क्रास तक अनेक वाहन बेचती है जिनकी कीमत दिल्ली शोरुम में 2.53 लाख रुपये से लेकर 13.74 लाख रुपये तक (सभी कीमतें एक्स-शोरुम) हैं. कल ही हुंदै मोटर इंडिया ने अपने वाहनों के दाम अगले महीने से 30,000 रुपये तक बढाने की घोषणा की थी. कंपनी ने भी इसकी वजह बढती लागत को बताया था. टोयोटा, मर्सीडीज बेंज और बीएमडब्ल्यू पहले ही इसकी घोषणा कर चुकी हैं.
विशेषज्ञों का कहना है कि कार कंपनियां आमतौर पर साल के आखिरी महीने में इस तरह की घोषणाएं करती हैं ताकि भारी त्योहारी छूट देने के बाद बचे वाहनों को भी वर्षांत तक बेचा जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




