16 महीनों में FDI 24% बढ़कर 60 अरब डॉलर पहुंचा
Updated at : 09 Dec 2015 8:30 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली: सरकार ने आज कहा कि मौजूदा सरकार के तहत देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) 24 प्रतिशत बढकर 60.69 अरब डॉलर का हो गया है.एक प्रश्न के लिखित उत्तर में वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा को बताया कि फरवरी 2013 से मई 2014 के दौरान देश में 48.9 अरब डॉलर […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: सरकार ने आज कहा कि मौजूदा सरकार के तहत देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) 24 प्रतिशत बढकर 60.69 अरब डॉलर का हो गया है.एक प्रश्न के लिखित उत्तर में वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा को बताया कि फरवरी 2013 से मई 2014 के दौरान देश में 48.9 अरब डॉलर का एफडीआई आकर्षित हुआ है.
उन्होंने कहा, मौजूदा सरकार के आने के बाद से देश में एफडीआई बढा है. जून 2014 से सितंबर 2015 की अवधि के दौरान जिन क्षेत्रों में बेहतर प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आया है उसमें कंप्यूटर सॉफ्टवेयर एवं हार्डवेयर, व्यापार, सेवा, आटोमोबाइल और दूरसंचार क्षेत्र शामिल हैं.
भारत के लिए विदेशी निवेश काफी महत्वपूर्ण है. विकास को बढावा देने के लिए बंदरगाह, हवाईअड्डों और राजमार्ग जैसे आधारभूत ढांचे को दुरस्त करने के लिए मार्च 2017 तक करीब 1,000 अरब डॉलर की आवश्यकता होगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




