रिजर्व बैंक की अगली मौद्रिक समीक्षा एक दिसंबर को
Updated at : 27 Nov 2015 6:46 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक अपनी पांचवीं द्विमासिक मौद्रिक नीति की समीक्षा एक दिसंबर को करेगा. केंद्रीय बैंक ने एक बयान में यह जानकारी दी. बयान में कहा गया है, ‘‘रिजर्व बैंक पांचवीं द्विमासिक मौद्रिक नीति की समीक्षा मंगलवार को पेश करेगा. ” इससे पहले 29 सितंबर को मौद्रिक समीक्षा में केंद्रीय बैंक ने रेपो दर […]
विज्ञापन
मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक अपनी पांचवीं द्विमासिक मौद्रिक नीति की समीक्षा एक दिसंबर को करेगा. केंद्रीय बैंक ने एक बयान में यह जानकारी दी. बयान में कहा गया है, ‘‘रिजर्व बैंक पांचवीं द्विमासिक मौद्रिक नीति की समीक्षा मंगलवार को पेश करेगा.
” इससे पहले 29 सितंबर को मौद्रिक समीक्षा में केंद्रीय बैंक ने रेपो दर को 0.5 प्रतिशत घटाकर 6.75 प्रतिशत किया था. हालांकि, माना जा रहा है कि इस बार रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन नीतिगत दरों के मोर्चे पर यथास्थिति बनाए रखेंगे. गवर्नर का मानना है कि बैंकों ने रेपो दर में कटौती का पूरा लाभ ग्राहकों को नहीं दिया है. रिजर्व बैंक द्वारा रेपो दर में कटौती के बाद एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक सहित कई बैंकों ने अपनी ऋण दरें घटाई थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




