ePaper

40 से कम उम्र के सबसे अमीर उद्यमी में दो अमेरिकी भारतीय

Updated at : 19 Nov 2015 12:35 PM (IST)
विज्ञापन
40 से कम उम्र के सबसे अमीर उद्यमी में दो अमेरिकी भारतीय

न्यूयार्क : फोर्ब्स पत्रिका की अमेरिका में 40 साल से कम उम्र के सबसे अमीर उद्यमियों की सूची में भारतीय मूल के दो उद्योगपति शामिल हैं. इस सूची में शीर्ष पर फेसबुक के मुख्य कार्यकारी मार्क जुकरबर्ग हैं. इस सूची में शामिल 30 साल के विवेक रामास्वामी 33वें स्थान पर हैं जिनकी निवल संपत्ति 50 […]

विज्ञापन

न्यूयार्क : फोर्ब्स पत्रिका की अमेरिका में 40 साल से कम उम्र के सबसे अमीर उद्यमियों की सूची में भारतीय मूल के दो उद्योगपति शामिल हैं. इस सूची में शीर्ष पर फेसबुक के मुख्य कार्यकारी मार्क जुकरबर्ग हैं. इस सूची में शामिल 30 साल के विवेक रामास्वामी 33वें स्थान पर हैं जिनकी निवल संपत्ति 50 करोड डालर है. फोर्ब्स ने कहा कि उसका संपत्ति स्रोत निवेश है. इनके अलावा 40वें स्थान पर 29 साल के अपूर्व मेहता हैं जिन्होंने इंस्टाकार्ट की स्थापना की जो बेब आधारित किराने के सामान की आपूर्ति की सेवा प्रदान करती है. मेहता की निवल संपत्ति 40 करोड डालर है.

इस सूची में शीर्ष स्थान पाने वाले जुकरबर्ग के पास 47.1 अरब डालर की संपत्ति है जो दूसरा स्थान प्राप्त उद्यमी, उनके कालेज के जमाने के मित्र और फेसबुक के सह-संस्थापक डस्टिन मोस्कोविज के मुकाबले करीब चार गुनी है. तीसरे स्थान पर जैन कूम का स्थान है जो 16 साल की उम्र में अमेरिका आए. इन्होंने व्हाट्सऐप शुरू किया जो अब विश्व की सबसे बडी मोबाइल संदेश सेवा कंपनी है. कंपनी का 2014 में फेसबुक में विलय हो गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola