स्वर्ण योजनाओं पर रिजर्व बैंक का दिशानिर्देश जारी

मुंबई : रिजर्व बैंक ने सोने की मांग में कमी लाने के उद्देश्य से सरकारी स्वर्ण योजनाओं पर विस्तृत दिशानिर्देश आज जारी किये. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को सरकारी स्वर्ण बांड (एसजीबी), स्वर्ण मौद्रिकरण योजना (जीएमएस) और भारतीय स्वर्ण सिक्का (आईजीसी) योजना शुरू की. सरकारी स्वर्ण बांड योजना, सरकार द्वारा जारी की जाएगी और […]
मुंबई : रिजर्व बैंक ने सोने की मांग में कमी लाने के उद्देश्य से सरकारी स्वर्ण योजनाओं पर विस्तृत दिशानिर्देश आज जारी किये. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को सरकारी स्वर्ण बांड (एसजीबी), स्वर्ण मौद्रिकरण योजना (जीएमएस) और भारतीय स्वर्ण सिक्का (आईजीसी) योजना शुरू की. सरकारी स्वर्ण बांड योजना, सरकार द्वारा जारी की जाएगी और इसका प्रबंधन आरबीआई द्वारा किया जाएगा. यह 5 से 20 नवंबर तक अभिदान के लिए खुला रहेगा. आरबीआई ने आज यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा, ‘बांड के लिए आवेदन वाणिज्यिक बैंकों की शाखाओं व नामित डाक घरों में स्वीकार किए जाएंगे. बांड 26 नवंबर को जारी किये जाएंगे.’ रिजर्व बैंक ने कहा कि व्यक्तियों, हिंदू अविभाजित परिवारों, न्यासों, विश्वविद्यालयों और धर्मार्थ संस्थानों सहित केवल निवासी भारतीय इकाइयों को इस योजना में निवेश करने की अनुमति होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










