SBI का मुनाफा दूसरी तिमाही में 25 प्रतिशत बढ़ा

नयी दिल्ली :भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का एकल शुद्ध लाभ सितंबर 2015 में समाप्त दूसरी तिमाही के दौरान 25 प्रतिशत बढकर 3,879.07 करोड रुपये हो गया. देश के सार्वजनिक क्षेत्र के इस सबसे बडे वाणिज्यिक बैंक का एकल मुनाफा पिछले साल की इसी तिमाही के दौरान 3,100.41 करोड रुपये रहा था.चालू वित्त वर्ष के दौरान […]
नयी दिल्ली :भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का एकल शुद्ध लाभ सितंबर 2015 में समाप्त दूसरी तिमाही के दौरान 25 प्रतिशत बढकर 3,879.07 करोड रुपये हो गया.
देश के सार्वजनिक क्षेत्र के इस सबसे बडे वाणिज्यिक बैंक का एकल मुनाफा पिछले साल की इसी तिमाही के दौरान 3,100.41 करोड रुपये रहा था.चालू वित्त वर्ष के दौरान जुलाई से सितंबर की दूसरी तिमाही के दौरान स्टेट बैंक की कुल एकल आय बढकर 46,854.81 करोड रुपये हो गयी जो पिछले साल की इसी अवधि में 41,833.36 करोड रुपये थी.
आलोच्य अवधि में बैंक का एकीकृत मुनाफा एक साल पहले के 4,023.84 करोड रपये से बढकर 4,991.70 करोड रुपये हो गया. इस दौरान बैंक की एकीकृत आय भी एक साल पहले इसी अवधि के 61,098.67 करोड रुपये से बढकर 66,585.85 करोड रुपये हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




