चीन की वृद्धि दर 7 प्रतिशत से नीचे जा सकती है : ली

बीजिंग : चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग ने कहा है कि देश की अर्थव्यवस्था को इस साल 7 प्रतिशत की दर से बढने की संभावना नहीं दिखती. चीन के प्रधानमंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पिछले सप्ताह जारी आंकडों में चीन की वृद्धि दर वैश्विक वित्तीय संकट के बाद सबसे कम […]
बीजिंग : चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग ने कहा है कि देश की अर्थव्यवस्था को इस साल 7 प्रतिशत की दर से बढने की संभावना नहीं दिखती. चीन के प्रधानमंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पिछले सप्ताह जारी आंकडों में चीन की वृद्धि दर वैश्विक वित्तीय संकट के बाद सबसे कम दिखायी गयी. ली ने कल सेंट्रल पार्टी स्कूल में कहा कि हालांकि, चीन अब भी आर्थिक समस्याओं से बाहर निकल सकता है. यह स्कूल कैडरों को प्रशिक्षण देता है. इस साल की तीसरी तिमाही में चीन का सकल घरेलू उत्पाद महज 6.9 प्रतिशत बढा जो छह साल में सबसे कम है.
मार्च में ली ने 2015 के लिए आर्थिक वृद्धि दर करीब सात प्रतिशत रहने का अनुमान जताया था. चीन की सत्तारुढ कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र पीपुल्स डेली की रिपोर्ट ने ली के हवाले से लिखा है, ‘प्रथम, 6.9 प्रतिशत करीब सात प्रतिशत है जोकि एक उचित दायरे में है.’
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




