इंडिगो ने आईपीओ आकार घटा कर 3000 करोड़ रुपये किया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Oct 2015 7:50 AM
नयी दिल्ली : इंडिगो आपरेटर इंटरग्लोब एविएशन ने आज रात अपनी आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) का आकार 200 करोड रुपये से ज्यादा घटा कर 3000 करोड रुपये कर दिया जबकि एक प्रोमोटर ने सार्वजनिक निर्गम में कम संख्या में शेयर बेचने का फैसला किया. यह कटौती बहु प्रतिक्षित आईपीओ के रोडशो के पहले दिन की […]
नयी दिल्ली : इंडिगो आपरेटर इंटरग्लोब एविएशन ने आज रात अपनी आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) का आकार 200 करोड रुपये से ज्यादा घटा कर 3000 करोड रुपये कर दिया जबकि एक प्रोमोटर ने सार्वजनिक निर्गम में कम संख्या में शेयर बेचने का फैसला किया. यह कटौती बहु प्रतिक्षित आईपीओ के रोडशो के पहले दिन की गयी जिसे प्राथमिक बाजार में बेशकीमती शेयर की बिक्री की बहाली की एक परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है.
इंडिगो मुनाफे पर चलने वाली देश की कुछ चुनी हुई एयरलाइन्स कंपनियों में से एक है और वह अब तकरीबन दो करोड 30 लाख शेयर बेचेगी. पहले उसने दो करोड 61 लाख शेयर बेचने का इरादा जताया था. कंपनी के प्रबंधन ने आज सुबह मुंबई में आईपीओ रोडशो शुरू किया और उसके कुछ ही घंटे बाद यह फैसला लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










