न्यूज चैनलों में FDI की सीमा बढ़ाने पर विचार कर रही है सरकार

नयी दिल्ली: सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन राठौड ने ‘समाचारों की गुणवत्ता’ तथा पत्रकारों के प्रशिक्षण पर अधिक ध्यान नहीं दिए जाने पर चिंता जाहिर करने के साथ ही आज कहा कि सरकार न्यूज चैनलों में और अधिक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई ) लाने के मुद्दे पर विचार कर रही है. भारतीय उद्योग परिसंघ […]
नयी दिल्ली: सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन राठौड ने ‘समाचारों की गुणवत्ता’ तथा पत्रकारों के प्रशिक्षण पर अधिक ध्यान नहीं दिए जाने पर चिंता जाहिर करने के साथ ही आज कहा कि सरकार न्यूज चैनलों में और अधिक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई ) लाने के मुद्दे पर विचार कर रही है. भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई ) द्वारा आयोजित एक समारोह में राठौड ने कहा कि सरकार न्यूज चैनलों में ‘‘अधिक एफडीआई लाने ‘के संबंध में विचार कर रही है.
उन्होंने मीडिया और मनोरंजन उद्योग के प्रतिनिधियों से कहा, ‘‘ नहीं कह सकता कि एक समय सीमा में इस काम को कर लिया जाएगा लेकिन सही बात तो यह है कि हमने इसके बारे में सोचना शुरू कर दिया है , मतलब कि हमने इस दिशा में आगे बढना शुरु कर दिया है.’
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




