रेन नीर घोटाला : सीबीआई ने रेलवे के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया

Updated:
विज्ञापन
रेन नीर घोटाला : सीबीआई ने रेलवे के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया

नयी दिल्ली : सीबीआई ने रेल नीर भ्रष्टाचार मामले में जांच का सामना कर रहे रेलवे के दो अधिकारियों संदीप सिलास और एम एस छलिया को गिरफ्तार कर लिया है. गौरतलब है कि पिछले दिनों महत्वपूर्ण ट्रेनों में बोलतबंद पानी उपलब्ध कराने में हुये कथित भ्रष्टाचार के मामले में 13 स्थानों पर सीबीआई के छापे […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सीबीआई ने रेल नीर भ्रष्टाचार मामले में जांच का सामना कर रहे रेलवे के दो अधिकारियों संदीप सिलास और एम एस छलिया को गिरफ्तार कर लिया है.

गौरतलब है कि पिछले दिनों महत्वपूर्ण ट्रेनों में बोलतबंद पानी उपलब्ध कराने में हुये कथित भ्रष्टाचार के मामले में 13 स्थानों पर सीबीआई के छापे और 20 करोड रुपये नकद बरामद की थी. रेल मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘रेल मंत्रालय सीबीआई द्वारा छापा मारे गये दो अधिकारियों को निलंबित करने पर विचार कर रहा है.’ इसे रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रिट्वीट किया था.
प्रीमियम ट्रेनों में ‘रेल नीर’ की आपूर्ति में हुए कथित भ्रष्टाचार के संबंध में यह छापेमारी हुई. सीबीआई सूत्रों ने बताया कि उत्तर रेलवे के तत्कालीन मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधकों (पीएस एवं कैटरिंग) एम एस चालिया और संदीप सिलस के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
सीबीआई ने निजी कंपनियों आर के एसोसिएट्स प्राइवेट लिमिटेड, सत्यम कैटरर्स प्राइवेट लिमिटेड, अंबुज होटल एंड रियल एस्टेट, पीके एसोसिएट्स प्राइवेट लिमिटेड, सनशाइन प्राइवेट लिमिटेड, वृंदावन फूड प्रॉडक्ट और फूड वर्ल्ड के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है. सिलस एक पूर्व केंद्रीय मंत्री के निजी सचिव के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola