त्यौहारी सीजन में बढी मांग, चांदी 500 रुपये उछली, सोना 27,000 रुपये के पार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Oct 2015 8:02 AM
नयी दिल्ली : विदेशों में मजबूती के रुख और त्यौहारों व शादी विवाह की मांग बढने से राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार में आज सोने का भाव 27,000 रुपये के पार निकल गया. कारोबार के दौरान यह 385 रुपये उछलकर 27,185 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठाव बढने से […]
नयी दिल्ली : विदेशों में मजबूती के रुख और त्यौहारों व शादी विवाह की मांग बढने से राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार में आज सोने का भाव 27,000 रुपये के पार निकल गया. कारोबार के दौरान यह 385 रुपये उछलकर 27,185 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठाव बढने से चांदी भी 500 रुपये की तेजी के साथ 37,300 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई. बाजार सूत्रों ने कहा कि निवेशकों को अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा इस वर्ष ब्याज दर में वृद्धि किये जाने की संभावना कम नजर आ रही है. इससे धारणा तेजी की रही और वैश्विक बाजार में सोना तीन माह के उच्च स्तर को छू गया.
इससे यहां भी बहुमूल्य धातुओं में तेजी का रुख रहा. घरेलू बाजार में कीमतों का रुख निर्धारित करने वाले बाजार, सिंगापुर में सोने का भाव 0.5 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,174.81 डॉलर प्रति औंस हो गया. जो छह जुलाई के बाद का उच्च स्तर है. व्यापारियों के अनुसार नवरात्र के दिनों में सोना, चांदी की खरीदारी को बेहतर माना जाता है. इसलिये नवरात्र शुरू होते ही सर्राफा बाजार में गतिविधियां तेज हो गईं जिस दाम भी चढ गये.
राष्ट्रीय राजधानी में सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता की कीमत 385-385 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 27,185 रुपये और 27,035 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. इससे पहले यह स्तर 25 सितंबर को देखा गया था. गिन्नी की कीमत भी 100 रुपये बढकर 22,500 रुपये प्रति 8 ग्राम हो गई. सोने की ही तरह चांदी हाजिर 500 रुपये उछलकर 37,300 रुपये किलो पर पहुंच गई जबकि साप्ताहिक डिलीवरी 615 रुपये बढकर 37,480 रुपये किलो हो गई. चांदी सिक्का 1,000 बढकर लिवाल 52,000 रुपये और बिकवाल 53,000 रुपये प्रति सैकडा पर बंद हुए.
महानगरों में सेने और चांदी के भाव
दिल्ली : सोना – 27,185 रुपये प्रति दस ग्राम, चांदी – 37,300 रुपये प्रति किलो
मुंबई : सोना – 26,695 रुपये प्रति दस ग्राम, चांदी – 37,390 रुपये प्रति किलो
कोलकाता : सोना – 27,185 रुपये प्रति दस ग्राम, चांदी – 36,950 रुपये प्रति किलो
चेन्नई : सोना – 27,250 रुपये प्रति दस ग्राम, चांदी – 37,665 रुपये प्रति किलो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










