काम करने के लिहाज से Google दुनिया की सबसे बेहतरीन कंपनी

नयी दिल्ली : काम करने के लिहाज से गूगल दुनिया की सबसे बेहतर कंपनी बनी है. उसने यह उपलब्धि लगातार तीसरे साल हासिल की है. इस सूची में साफ्टवेयर डेवलपर एसएएस इंस्टिट्यूट दूसरे और विनिर्माण कंपनी डब्ल्यू एल गोर तीसरे स्थान पर रही हैं. वार्षिक ‘दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बहुराष्ट्रीय कार्यस्थल’ की सूची में 25 कंपनियों […]
नयी दिल्ली : काम करने के लिहाज से गूगल दुनिया की सबसे बेहतर कंपनी बनी है. उसने यह उपलब्धि लगातार तीसरे साल हासिल की है. इस सूची में साफ्टवेयर डेवलपर एसएएस इंस्टिट्यूट दूसरे और विनिर्माण कंपनी डब्ल्यू एल गोर तीसरे स्थान पर रही हैं. वार्षिक ‘दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बहुराष्ट्रीय कार्यस्थल’ की सूची में 25 कंपनियों को रैंकिंग दी गयी है. इस सूची में चौथे स्थान पर डेटा स्टोरेज स्पेशियलिस्ट नेटएप तथा मोबाइल कम्युनिकेशन प्रदाता टेलीफोनिका पांचवें स्थान पर हैं.
शोध एवं सलाहकार कंपनी ‘ग्रेट प्लेस टु वर्क इंस्टिट्यूट’ द्वारा तैयार सूची में ईएमसी कारपोरेशन को छठे तथा साफ्टवेयर क्षेत्र की दिग्गज माइक्रोसाफ्ट को सातवें स्थान पर रखा गया है. हालांकि, इस सूची में कोई भारतीय कंपनी शामिल नहीं है. इस सूची में बीबीवीए आठवें, मोनसान्टो नौवें और अमेरिकन एक्सप्रेस दसवें स्थान पर हैं. सूची में मैरियट 11वें, बेलकार्प 12वें, स्काशिया बैंक 13वें, आटोडेस्क 14वें, सिस्को 15वें, एटेंटो 16वें, डियाजियो 17वें, एकॉर 18वें, हयात 19वें और मार्स 20वें स्थान पर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




