Hero MotoCorp ने लांच की splendor Pro, कीमत 46,850 रुपये
Updated at : 12 Oct 2015 8:37 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली: देश की सबसे बडी दोपहिया कंपनी हीरो मोटोकार्प ने आज अपनी स्प्लेंडर प्रो बाइक का नया संस्करण पेश किया। दिल्ली में इसकी शोरुम कीमत 46,850 रुपये है. नई स्प्लेंडर प्रो कल यानी नवरात्र के पहले दिन से देशभर में कंपनी की डीलरशिप पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी. इसके अलावा हीरो के नए […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: देश की सबसे बडी दोपहिया कंपनी हीरो मोटोकार्प ने आज अपनी स्प्लेंडर प्रो बाइक का नया संस्करण पेश किया। दिल्ली में इसकी शोरुम कीमत 46,850 रुपये है. नई स्प्लेंडर प्रो कल यानी नवरात्र के पहले दिन से देशभर में कंपनी की डीलरशिप पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी.
इसके अलावा हीरो के नए स्कूटर मास्ट्रियो एज की खुदरा बिक्री भी कल से शुरू होगी. दिल्ली शोरुम में इसका दाम 49,500 रुपये है. कंपनी ने सेल्फ स्टार्ट फीचर के साथ स्प्लेंडर प्लस का नया संस्करण भी उतारा है. स्प्लेंडर देश के सबसे सफल मोटरसाइकिल ब्रांड में से है. 1994 में इसको पेश किए जाने के बाद इसकी बिक्री ढाई करोड इकाई के आंकडे को पार कर गयी है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




