अब 30 लाख रुपये तक की संपत्ति पर मकान खरीदारों को मिल सकता है ज्यादा कर्ज

मुंबई: मकान खरीदार अब 30 लाख रूपये तक की संपत्ति पर ज्यादा कर्ज प्राप्त कर सकते हैं. रिजर्व बैंक ने आज कहा कि बैंक 30 लाख या उससे कम के मकान के उपर 90 प्रतिशत तक का कर्ज दे सकते हैं. पहले यह सुविधा केवल 20 लाख तक के मकानों पर लागू थी.इससे उन लोगों […]
मुंबई: मकान खरीदार अब 30 लाख रूपये तक की संपत्ति पर ज्यादा कर्ज प्राप्त कर सकते हैं. रिजर्व बैंक ने आज कहा कि बैंक 30 लाख या उससे कम के मकान के उपर 90 प्रतिशत तक का कर्ज दे सकते हैं. पहले यह सुविधा केवल 20 लाख तक के मकानों पर लागू थी.इससे उन लोगों को फायदा होगा जो 20 से 30 लाख के दायरे में मकान तलाश रहे हैं.
सभी बडे बैंकों द्वारा आवास रिण पर ब्याज दर घटाये जाने के बाद रिजर्व बैंक का यह निर्णय आया है. केंद्रीय बैंक ने एक परिपत्र में कहा कि व्यक्तिगत आवास रिण के मामले में 30 लाख रपये तक मकान पर रिण मूल्य अनुपात :एलटीवी: अब 90 प्रतिशत तक है.30 लाख रपये से 75 लाख रपये तक के मकान के मामले में एलटीवी 80 प्रतिशत तथा 75 लाख रपये उपर के मकान पर यह 75 प्रतिशत होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




