बंपर छूट के साथ फ्लिपकार्ट अक्तूबर में फिर लेकर आ रहा है ''बिग बिलियन सेल''

बेंगलुरू : ई कामर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने अपनी ‘बिग बिलियन सेल’ का दूसरा संस्करण अगले महीने आयोजित करने की घोषणा सोमवार को कर दी है. यह सेल 13 अक्तूबर से 17 अक्तूबर तक रहेगी. कंपनी के बयान के अनुसार इसमें केवल एप्प के जरिए खरीदारी का मौका मिलेगा. कंपनी ने इस दौरान 70 से अधिक […]
बेंगलुरू : ई कामर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने अपनी ‘बिग बिलियन सेल’ का दूसरा संस्करण अगले महीने आयोजित करने की घोषणा सोमवार को कर दी है. यह सेल 13 अक्तूबर से 17 अक्तूबर तक रहेगी. कंपनी के बयान के अनुसार इसमें केवल एप्प के जरिए खरीदारी का मौका मिलेगा. कंपनी ने इस दौरान 70 से अधिक उत्पाद श्रेणियों में विशेष पेशकशों व छूट की घोषणा की है. इस पांच दिवसीय आयोजन के दौरान फ्लिपकार्ट व माइंत्रा ‘बिग बिलियन डेज’ में भागीदारी भी करेंगी.
उल्लेखनीय है कि पिछले साल कंपनी तकनीकी गडबडी के चलते ‘बिग बिलियन डे’ सेल में ग्राहकों की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाई थी. हालांकि कंपनी ने करोड़ों के कारोबार का दावा किया था. पिछले बार जैसी समस्या ने निपटने के लिए कंपनी ने पूरी तैयारी कर रखी है. कंपनी का कहना है कि इस बार चाहे जितने ग्राहक साइट पर विजिट करें, हमारी साइट ढप नहीं होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




