अमेरिका में अमेजन पर जहर बेचने का मुकदमा दर्ज

एक बड़ी ऑनलाइन कंपनी अमेजन पर अमेरिका में एक भारतीय मूल की महिला ने मुकदमा दायर किया है. महिला ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी ने ऑनलाइन साइट अमेजन से सायनाइड मंगाकर आत्महत्या की थी. महिला का आरोप है कि करीब दो साल पहले उनकी बेटी ने अमेजन साइट से ही जहर की खरीददारी […]
एक बड़ी ऑनलाइन कंपनी अमेजन पर अमेरिका में एक भारतीय मूल की महिला ने मुकदमा दायर किया है. महिला ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी ने ऑनलाइन साइट अमेजन से सायनाइड मंगाकर आत्महत्या की थी. महिला का आरोप है कि करीब दो साल पहले उनकी बेटी ने अमेजन साइट से ही जहर की खरीददारी की थी. इतना ही नहीं महिला ने आरोप लगाया है कि अमेजन पर 2 फरवरी 2013 तक सायनाइड की ऑनलाइन बिक्री की जा रही थी.
इसे अमेरिकी ग्राहकों ने 50 से अधिक बार खरीदा और 11 लोगों ने सुसाइड कर लिया. महिला द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि उनकी बेटी ने दिसंबर 2012 में अमेजन साइट से ही सायनाइड आर्डर किया था. उसकी डिलिवरी मिलने के बाद बेटी ने सायनाइड खाकर आत्महत्या कर ली. महिला ने कंपनी के वेंडर और अमेजन पर मुकदमा दायर किया है. महिला का दावा है कि कंपनी ने किचेन आइटम में सायनाइड को शामिल कर रखा था. यूनिवर्सिटी में परेशान किये जाने से छात्रा ने आत्महत्या कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




