वैश्विक संकेतों से सोना फिर 27,000 रुपये के पार
Updated at : 01 Sep 2015 7:18 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली: शादी ब्याह की मौसमी मांग के चलते आभूषण विक्रेताओं की लिवाली और मजबूत वैश्विक रख से राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में आज सोने में लगातार तीसरे दिन तेजी रही और इसका भाव 200 रुपये बढकर एक बार फिर 27,000 रुपये के पार निकलकर 27,060 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया. औद्योगिक इकाइयों […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: शादी ब्याह की मौसमी मांग के चलते आभूषण विक्रेताओं की लिवाली और मजबूत वैश्विक रख से राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में आज सोने में लगातार तीसरे दिन तेजी रही और इसका भाव 200 रुपये बढकर एक बार फिर 27,000 रुपये के पार निकलकर 27,060 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया.
औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की उठान बढने से चांदी भी 150 रुपये की तेजी के साथ 35,150 रुपये किलो हो गई.
वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.7 प्रतिशत बढकर 1,142.79 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 0.3 प्रतिशत बढकर 14.67 डॉलर प्रति औंस हो गयी.
बाजार सूत्रों ने कहा कि चीन में विनिर्माण गतिविधियों की मंदी से दुनिया की दूसरी सबसे बडी अर्थव्यवस्था में सुस्ती को देखते हुए सुरक्षित निवेश के रुप में बहुमूल्य धातुओं की मांग बढने से वैश्विक बाजार में मजबूती का रख बन गया जिससे यहां सोना, चांदी में तेजी आयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




