इंडियन ऑयल की 10% हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, न्‍यूनतम शेयर मूल्‍य 387 रुपये तय

Updated at : 22 Aug 2015 9:13 AM (IST)
विज्ञापन
इंडियन ऑयल की 10% हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, न्‍यूनतम शेयर मूल्‍य 387 रुपये तय

नयी दिल्ली : सरकार सोमवार को पेट्रोलियम क्षेत्र की सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल कार्पोरेशन (आइओसी) में अपनी 10 प्रतिशत हिस्सेदारी का विनिवेश करेगी. इससे सरकारी खजाने में 9,500 करोड रुपये आने की उम्मीद है. सरकार ने इंडियन ऑयल कार्पोरेशन में अपनी 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के लिये 387 रुपये का न्यूनतम शेयर मूल्य तय किया. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सरकार सोमवार को पेट्रोलियम क्षेत्र की सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल कार्पोरेशन (आइओसी) में अपनी 10 प्रतिशत हिस्सेदारी का विनिवेश करेगी. इससे सरकारी खजाने में 9,500 करोड रुपये आने की उम्मीद है. सरकार ने इंडियन ऑयल कार्पोरेशन में अपनी 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के लिये 387 रुपये का न्यूनतम शेयर मूल्य तय किया. बिक्री सोमवार को होगी. बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में आइओसी ने कहा है कि शेयरों की बिक्री पेशकश के लिये न्यूनतम मूल्य कल घोषित किया जायेगा जबकि बिक्री सोमवार को होगी. इंडियन ऑयल कार्पोरेशन में होने वाली यह बिक्री चालू वित्त वर्ष में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में होने वाला चौथा विनिवेश होगा.

इससे पहले किये गये तीन विनिवेश से 3,000 करोड रुपये जुटाये गये. सरकार ने चालू वित्त वर्ष के दौरान विनिवेश से 69,500 करोड रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है. आईओसी में वर्तमान में सरकार की 68.57 प्रतिशत हिस्सेदारी है. सार्वजनिक क्षेत्र की यह कंपनी देश में पेट्रोलियम पदाथोंर् की बिक्री करने वाली और कच्चे तेल का शोधन करने वाली सबसे बडी कंपनी है. देश की कुल 21.51 करोड टन रिफाइनिंग क्षमता में से 5.42 करोड टन रिफाइनिंग क्षमता के साथ यह देश की बडी तेल शोधन कंपनी है.

इसी प्रकार देश में कुल 53,419 पेट्रोल पंपों के समक्ष आधे से कुछ कम 24,405 पेट्रोल पंप आइओसी के हैं. आज कारोबार की समाप्ति पर आइओसी का शेयर 0.70 प्रतिशत घटकर 394.45 रुपये पर आ गया. इस कीमत पर 10 प्रतिशत शेयरों की बिक्री से सरकार को करीब 9,500 करोड रुपये प्राप्त होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola