ePaper

सोना 27,000 रुपये के पार, 480 रुपये बढकर दो माह के उच्च स्तर पर

Updated at : 21 Aug 2015 4:51 PM (IST)
विज्ञापन
सोना 27,000 रुपये के पार, 480 रुपये बढकर दो माह के उच्च स्तर पर

नयी दिल्ली : शादी ब्याह की मौसमी मांग के साथ-साथ मजबूत वैश्विक रुख से राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत ने एक बार फिर 27,000 रुपये का आंकडा पार कर लिया. सोने का भाव आज 480 रुपये बढकर 27,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : शादी ब्याह की मौसमी मांग के साथ-साथ मजबूत वैश्विक रुख से राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत ने एक बार फिर 27,000 रुपये का आंकडा पार कर लिया. सोने का भाव आज 480 रुपये बढकर 27,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की मांग बढने से चांदी 200 रुपये की तेजी के साथ 36,500 रुपये प्रति किलो हो गई. बाजार सूत्रों ने कहा कि मजबूत वैश्विक रुख के कारण यहां कारोबारी धारणा में तेजी आई.

घरेलू बाजारों में सामान्यतया कीमतों का रुख निर्धारित करने वाले बाजार सिंगापुर में सोने की कीमत 1.4 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,168.39 डॉलर प्रति औंस हो गई. जो सात जुलाई के बाद का उच्च स्तर है. घरेलू मोर्चे पर राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता के सोने का भाव 480-480 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 27,180 रुपये और 27,030 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई जो स्तर इससे पूर्व 19 जून को देखने को मिला था.

लगातार 12वें कारोबारी सत्र में तेजी के साथ सोने में 2,200 रुपये की तेजी आ चुकी है जो इस वर्ष तेजी का सबसे लंबा दौर है. गिन्नी की कीमत 100 रुपये की तेजी के साथ 22,600 रुपये प्रति 8 ग्राम हो गयी. सोने की ही तरह चांदी तैयार की कीमत 200 रुपये की तेजी के साथ 36,500 रुपये प्रति किलो और साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 305 रुपये की तेजी के साथ 35,185 रुपये प्रति किलो हो गई. तेजी के आम रख के अनुरुप चांदी सिक्का 1,000 रुपये की तेजी के साथ लिवाल 52,000 रुपये और बिकवाल 53,000 रुपये प्रति सैकडा पर बंद हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola